Kosi Live-कोशी लाइव Saharsa: मुखिया के भाई को पुलिस ने सड़क पर पीटा तो लोगों ने काटा बवाल, समझाने आए थानाध्‍यक्ष को मारा पत्‍थर - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 26, 2023

Saharsa: मुखिया के भाई को पुलिस ने सड़क पर पीटा तो लोगों ने काटा बवाल, समझाने आए थानाध्‍यक्ष को मारा पत्‍थर

Kosilive Saharsa News:
सोनवर्षा राज (सहरसा), संवाद सूत्र: काशनगर मुख्य बाजार में रविवार की शाम सड़क किनारे बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति से बात कर रहे मुखिया के भाई के साथ पुलिस के मारपीट किये जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।


पुलिस व पब्लिक के बीच घण्टों हंगामा होता रहा। मामला शांत कराने पहुंचे बसनही के थानाध्यक्ष अविनाश कुमार भीड़ में से फेंके गए पत्थर लगने से जख्मी हो गए।

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम काशनगर पंचायत के मुखिया प्रवेंद्र सिंह उर्फ कुमकुम का भाई पम्पम सिंह सड़क किनारे बाइक लगा कर बाजार निवासी एक व्‍‍यक्ति से बातचीत कर रहा था, तभी काशनगर बाजार से गुजरने के दौरान गस्ती वाहन में सवार पुलिस जवानों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक पर सवार मुखिया के भाई पम्पम सिंह के साथ मारपीट कर दी, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।


पुलिस और पब्लिक के बीच घंंटों तक हंगामे की स्थिति बरकरार रही। इस बीच मौजूद भीड़ काशनगर पुलिस को खदेड़ दिया, जिसके बाद मामले की सूचना पर सोनवर्षाराज थानाध्यक्ष प्रमोद झा, बसनही थानाध्यक्ष अविनाश कुमार दलबल के साथ काशनगर पहुंचे और मामले को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन इस बीच भीड़ में फेंके गए पत्थर से थानाध्यक्ष अविनाश कुमार घायल हो गए।

मौजूद भीड़ काशनगर पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाती रही। समाचार प्रेषण तक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। भीड़ हिरासत में लिये मो पालो को छोड़े जाने व दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ी थी।