Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA:वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवक के पास से देसी कट्टा बरामद.. हुआ गिरफ्तार साथ में गाड़ी भी जब्त - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 22, 2023

SAHARSA:वाहन चेकिंग के दौरान स्कॉर्पियो सवार युवक के पास से देसी कट्टा बरामद.. हुआ गिरफ्तार साथ में गाड़ी भी जब्त

कोशी लाइव/सहरसा बलवाहाट, संवाद सूत्र। बलवाहाट ओपी थाना पुलिस ने बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे एनएच 107 के बलवाहाट चौक स्थित वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर से दक्षिण की ओर जा रहे एक स्कॉर्पियो से अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार युवक गिरफ्तार युवक को तलाशी लेने पर उनके साथ से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। साथ ही महिंद्रा कंपनी की एक स्कॉर्पियो को भी जब्त किया गया है। बलवाहाट ओपी थाना अध्यक्ष मजबूद्दीन अहमद ने बताया कि बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे में एनएच 107 के बलवाहाट चौक स्थित वाहन चेकिंग के दौरान उत्तर दिशा सहरसा की ओर से दक्षिण दिशा सिमरी बख्तियारपुर की ओर जा रहे एक महिंद्रा कंपनी के स्कॉर्पियो गाड़ी नंबर बीआर 21 पी 0217 के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उस युवक की तलाशी लेने पर उनके साथ से अवैध हथियार एक देसी कट्टा ओर दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। साथ ही गाड़ी स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया। युवक से पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम पता सहरसा सदर थाना क्षेत्र के कहरा प्रखंड के वार्ड नंबर 24 निवासी मो नूर आलम के पुत्र मो कौसर बताया। जिसे पूछताछ के उपरांत आर्म्स एक्ट प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया।