Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA/महिला विकास योजना के ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ प्रखंड सुपरवाइजर छाया कुमारी के द्वारा किया गया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 16, 2023

SAHARSA/महिला विकास योजना के ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ प्रखंड सुपरवाइजर छाया कुमारी के द्वारा किया गया

Kosilive Saharsa News/
सहरसा/ पतरघट प्रखंड क्षेत्र के धबौली पुर्वी पंचायत के सबैला वार्ड संख्या 02 में मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा संचालित चौमुखी शिक्षा व औधौगिक प्रशिक्षण महिला विकास योजना के ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ प्रखंड सुपरवाइजर छाया कुमारी के द्वारा किया गया मौके पर मजदूरों के बच्चों को कांपि कलम देकर एवं महिलाओं को शिलाई प्रशिक्षण देकर आत्म निर्भर बनने के उद्देश्य से कार्य किया जा रहा है बताते चलें कि मनरेगा मजदूर विकास संगठन द्वारा मजदूरों के लिए स्वस्थ शिविर लगा कर उनकी स्वस्थ जांच भी कराई जाती है, सामुहिक कन्या विवाह, मजदूरों का जीवन बीमा भी कराया जाता है संस्थान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को प्रशिक्षित कर स्वरोजगार से लाभान्वित करना है कार्य क्रम में प्रखंड शिक्षिका कुमारी रीता वार्ड सदस्य गोपाल कुमार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे