Kosilive Saharsa:
जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने सोमवार को भवन निर्माण हेतु तथा अन्य कारणों से भूमि की अधियाचना, राजस्व संबंधी कार्य एवं भू-सामाधान पोर्टल की समीक्षात्मक बैठक विडियो कॉन्फ्रंसिंग के माध्यम से सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी के साथ बैठक की गई।
बैठक में सर्वप्रथम भू-सामाधान की बिन्दुवार समीक्षा की गयी एवं महत्वपूर्ण निदेश दिए गए।अंचल अधिकारी, नवहट्टा द्वारा अंतिम बैठक 27 अगस्त 22, अंचल अधिकारी, पतरघट द्वारा 25 जून 22 अंचल अधिकारी, सौरबाजार द्वारा 16 अप्रैल 22 तथा अंचल अधिकारी, सोनवर्षा द्वारा 18 जून 22 के उपरांत आजतक की गई बैठक का प्रतिवेदन लोक शिकायत की वेबसाईट पर अपलोड नही किये जाने के लिए खेद व्यक्त किया गया। सभी अंचल अधिकारी को दो दिनों के अंदर भू-सामाधान पोर्टल के साथ-साथ लोक शिकायत के वेबसाईट पर भी बैठक की कार्यवाही को अपलोड करने का निदेश दिया गया।
बैठक में उपस्थित पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अंचल अधिकारी अपने अंतर्गत आने वाले थाना में प्रत्येक शनिवार को रोस्टर के अनुसार स्वयं,राजस्व अधिकारी के द्वारा माह में प्रत्येक बैठक की कार्यवाही को संपादित करने तथा वेबसाईट पर लोड करने का निदेश दिया गया। थानाध्यक्ष एवं अंचल अधिकारी आपस मे समन्वय कर चौकीदार के माध्यम से भूमि विवाद के मामलों की निगरानी तथा प्राप्त शिकायत पर अपने स्तर से यथासंभव कार्रवाई करने का निदेष दिया गया।वही जिलान्तर्गत प्रखंड मुख्यालय में स्टेडियम निर्माण से संबंधित समीक्षा के क्रम में अंचल अधिकारी, पतरघट,नवहट्टा एवं बनमा ईटहरी के द्वारा बताया गया कि प्रस्ताव भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर,को उपलब्ध करा दिया गया है।वही भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, सदर को दो दिनो के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
अंचल अधिकारी महिषी के द्वारा बताया गया कि चिन्ह्ति भूमि कोसी पुनर्वास की है। एनओसी प्राप्त हो चुका है। अभिलेख दो दिनों के अंदर उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। अंचल अधिकारी, सलखुआ द्वारा बताया गया कि स्टेडियम निर्माण हेतु चिन्ह्ति भूमि में कुछ भूमि रैयती होने के कारण निशुल्क निबंधन की बात कही गई। अंचल अधिकारी,सलखुआ को निशुल्क निबंधन हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधिक्षक, सहरसा, राजस्व के प्रभारी पदाधिकारी, मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक, उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सदर, सिविल सर्जन, सहरसा एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।