Kosi Live-कोशी लाइव Purnia News/पूर्णिया में ट्रैक्टर का टायर फटा, दो बच्चे मरे:सड़क से 50 फीट दूर कोचिंग जा रहे थे बच्चे, रिम लगने से मौके पर गई जान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

Purnia News/पूर्णिया में ट्रैक्टर का टायर फटा, दो बच्चे मरे:सड़क से 50 फीट दूर कोचिंग जा रहे थे बच्चे, रिम लगने से मौके पर गई जान

Kosilive Purnea News
डगरूआ में हादसे के बाद जमा लोगों की भीड़।
डगरूआ प्रखंड में शनिवार की सुबह हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर कोचिंग जा रहे थे। तभी हाटगाछी चौक के पास मक्का लदे एक ट्रैक्टर का टायर ब्लास्ट हो गया। टायर ब्लास्ट होते ही ट्रैक्टर का रिम निकलकर 50 फीट दूर गांव की सड़क पर चल रहे भाई-बहन को जा लगी। इसमें मौके पर भी दोनों की मौत हो गई। मृतक दोनों बच्चों की पहचान इचालो पंचायत के हाटगाछी वार्ड 14 निवासी अबदुल मन्नान के पुत्र मुनतजिर (5 वर्ष) और पुत्री नजिस्ता (7 वर्ष ) के रूप में हुई है।

रिम लगते ही सड़क से 50 फीट दूर जा गिरे दोनों बच्चे

हादसे के बाबत लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर के पिछले टायर में ब्लास्ट होते ही उसका पहिये में लगा रिम धमाके की वजह से निकल गया। ब्लास्ट की वजह से रिम के हवा में उड़ने की गति इतनी तेज थी वह धमाके की जगह से करीब 50 फीट दूर गांव गली की सड़क पर चल रहे मुनतजिर और नजिस्ता को जा लगी। रिम लगते ही दोनों वहां से 50 फीट दूर जा गिरे और मौके पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि मक्का लदा ट्रैक्टर अमौर की ओर आ रही थी। लोगों ने बताया ट्रैक्टर गुलाबबाग मंडी मक्का बेचने के लिए जा रही थी। इसी दौरान टैक्टर का टायर में ब्लास्ट हो गया