Kosi Live-कोशी लाइव PURNIA BIHAR NEWS/मुखिया पर मारपीट का आरोप:वोट न देने पर पिटने का आरोप, 22 के खिलाफ FIR... - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 3, 2023

PURNIA BIHAR NEWS/मुखिया पर मारपीट का आरोप:वोट न देने पर पिटने का आरोप, 22 के खिलाफ FIR...

पूर्णिया के बियारपुर पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगियों पर मारपीट करने का आरोप लगा है।
पूर्णिया के मुफस्सिल थाना के बियारपुर पंचायत के मुखिया और उसके सहयोगियों पर मारपीट करने का आरोप लगा है। उन्होंने चुनावी रंजिश में एक ग्रामीण परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट की है। साथ ही जबरन जमीन कब्जे का आरोप लगा है।

मुखिया पर आरोप है कि वर्तमान मुखिया को वोट न देकर पीड़ित परिवार के युवकों ने प्रतिद्वंदी मुखिया प्रतिनिधि को समर्थन किया था। मारपीट में पीड़ित पक्ष के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें इलाज के लिए जीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है। इस मारपीट को लेकर पीड़ित पक्ष के मो साकिम ने स्थानीय मुफस्सिल थाना में 22 लोगों के खिलाफ हथियार से वार कर जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं मुखिया ने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

पीड़ित मो साकिम ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उचितपुर मौजा में हुए पंचायत चुनाव में उनलोगों ने मुखिया पद से उतरे प्रतिद्वंद्वी कैंडिडेट का समर्थन किया था। हालांकि इस चुनाव में उचितपुर मौजा पंचायत से मुखिया पद पर गुलाम हजरत की जीत हुई। जिसके बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव था। इसी चुनावी रंजिश में टारगेट करते हुए वर्तमान मुखिया गुलाम हजरत उचितपुर मौजा गांव स्थित चचेरे भाई रफीक की बाउंड्री की हुई जमीन पर कब्जा करने आ धमके। वहीं इसमें सफल न होने पर मुखिया अपने सहयोगियो के साथ लौट गए। इसके बाद उनके भाई मो नासिर, मो जावेद खाद लेने उचितपुर चौक पहुंचे तो पहले से घात लगाए हुए मुखिया अपने सहयोगियों के साथ हथियार से लैस होकर बैठा थे। जैसे ही मेरे दोनों भाई वहां पहुंचे। घात लगाए मुखिया ने उनके भाइयों के ऊपर हमला कर मारने का आदेश दिया। जिसके बाद सहयोगियों ने मो जहांगीर, गुलाम हजरत, मो नौशाद, मो जलाल सहित करीब 22 लोगों ने दोनों पर हथियार से जानलेवा हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का इलाज पूर्णिया के जीएमसीएच में चल रहा है।

आरोपों पर अपनी सफाई देते हुए मुखिया गुलाम हजरत ने बताया कि इस मामले से मेरा कोई लेना देना नही है। मेरे भाई के साथ अनलोगो का जमीनी विवाद है। मामले में मुझे व मेरे परिवार के लोगों को रंजिश के तहद फसाया जा रहा है। वहीं इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि घटना जमीनी विवाद को लेकर हुआ है। मो साकिम के द्वारा दिए गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।