Kosi Live-कोशी लाइव Purnia/शादीशुदा बेटा लड़की लेकर फरार..पिता ने दी जान:2 महीने से किडनैंपिंग के आरोप में मधेपुरा जेल में पत्नी; बेटी बोली-गम में लगा ली फांसी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 22, 2023

Purnia/शादीशुदा बेटा लड़की लेकर फरार..पिता ने दी जान:2 महीने से किडनैंपिंग के आरोप में मधेपुरा जेल में पत्नी; बेटी बोली-गम में लगा ली फांसी

Kosilive Purnia News/
पूर्णिया में शादीशुदा बेटे के अफेयर के कारण एक पिता ने अपनी जान दे दी, जबकि उनकी पत्नी लड़की के किडनैपिंग के केस में जेल में बंद है। बुजुर्ग अपनी पत्नी से अलग होने का दर्द नहीं झेल सके और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

मामला केके नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत वार्ड संख्या 12 का है। जहां विनोद ठाकुर(60) ने पत्नी के जेल जाने के बाद सुसाइड कर लिया। दरअसल उनका शादीशुदा बेटा अपने तीन बच्चों और पत्नी को छोड़कर दूसरी लड़की से साथ फरार हो गया। हालांकि पिता की मौत की सूचना के बाद वो वापस घर आ गया।

लड़की के घर वालों ने अपहरण का केस किया और बेटे धर्मवीर ठाकुर, पिता विनोद ठाकुर और मां सुनीता देवी (56) को आरोपी बनाया। पुलिस ने घर पर छापेमारी की। बेटा और पिता फरार थे। पुलिस मां सुनीता देवी (56) को उठाकर ले गई और अपहरण के आरोप में जेल में डाला दिया।

सुनीता देवी पिछले 2 महीने से मधेपुरा जेल में बंद हैं। पत्नी के वियोग में बुधवार की रात विनोद ठाकुर ने सुसाइड कर लिया। मृतक की बेटी का कहना है कि पुलिस दोनों को जेल में डाल देती तो मेरे पिता की जान बच जाती। मां के गम में मेरे पिता की मौत हो गई।


19 साल की लड़की को लेकर 3 बच्चों का पिता फरार

सरिता देवी ने बताया कि उसके पति धर्मवीर ठाकुर ने तीन छोटे-छोटे बच्चे को छोड़कर 2 महीने पहले अपने सैलून के स्टाफ की बहन (19) से चोरी छिपे शादी कर ली और उसे साथ लेकर भाग गया। जिस लड़की को लेकर वो भागा, वो मधेपुरा की रहने वाली है। लड़की के भाई ने पति, ससुर और सास के खिलाफ मधेपुरा थाना में केस किया है।


पिता के अंतिम संस्कार के बाद आरोपी होगा अरेस्ट

पत्नी के जेल जाने के बाद से ही पति विनोद ठाकुर परेशान रहता था और बुधवार की रात उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता की आत्महत्या की खबर मिलने के बाद फरार बेटा धर्मवीर ठाकुर भी गुरुवार को घर पहुंचा। वहीं के नगर थाना के थानेदार मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पिता श्राद्ध कर्म करने के बाद बेटे को भी अरेस्ट किया जाएगा।