Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA/अष्टयाम नृत्य के दौरान सांप ने काटा, मौत:शव को अस्पतेल में छोड़कर फरार आयोजक-कलाकार, सिर में सांप लेकर कर रहा था नृत्य - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 22, 2023

MADHEPURA/अष्टयाम नृत्य के दौरान सांप ने काटा, मौत:शव को अस्पतेल में छोड़कर फरार आयोजक-कलाकार, सिर में सांप लेकर कर रहा था नृत्य

Kosilive Madhepura News
कोशी लाइव/
मधेपुरा के मुरलीगंज सार्वजनिक दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में आयोजित अखंड अष्टयाम के दौरान अष्टयाम में नृत्य करने आए एक कलाकार की सर्पदंश से मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात हो रहे अष्टयाम में एक कलाकार सिर में सांप को लेकर नृत्य प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान उसने कलाकार को डस लिया। मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार राम के रूप में की गई है। सहयोगी कलाकारों और आयोजकों ने सर्पदंश से घायल हुए कलाकार को आनन-फानन में मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मौके पर मौजूद डॉक्टर लाल बहादुर ने स्थिति को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। इलाज के लिए हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई।


सहयोगी चुपके-चुपके मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इमरजेंसी वार्ड में बेड पर लाश को छोड़कर फरार हो गए। मौत के बाद अष्टयाम आयोजन कर रहे आयोजक और अन्य कलाकार सभी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देर रात मौके पर पहुंची मुरलीगंज थाना की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

 
मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।