Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA BIHAR NEWS:हथियार के बल पर मवेशी कारोबारी से लूट:मवेशी हाट से लौटते समय हुई घटना, बाइक सवार अपराधियों ने लूटा 2.50 लाख - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 2, 2023

PURNEA BIHAR NEWS:हथियार के बल पर मवेशी कारोबारी से लूट:मवेशी हाट से लौटते समय हुई घटना, बाइक सवार अपराधियों ने लूटा 2.50 लाख

Kosilive Bihar News:
लोगों से पूछताछ करते पुलिस के अधिकारी।
पूर्णिया में रुपौली थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने दिनदहाड़े एक मवेशी व्यवसायी से लूट की घटना को अंजाम दिया है। बेखौफ अपराधियों ने आझोकोपा से छर्रापट्टी जाने वाली मुख्य सड़क पर मवेशी व्यवसायी से हथियार के बल पर 2.50 लाख रुपए लूट और फरार हो गए। पीड़ित मवेशी व्यवसायी की पहचान मधेपुरा जिला के चौसा निवासी फोचो के रूप में हुई है।

खेरिया मवेशी हाट से लौट रहा था व्यवसायी

वारदात के संबंध में पीड़ित मवेशी व्यवसायी फोचो ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह खेरिया मवेशी हाट से मवेशी बेच कर घर लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने आझोकोपा-छर्रापट्टी मुख्य सड़क पर उनके मैजिक को ओवरटेक कर रुकने का इशरा दिया। गाड़ी रुकने पर दोनों बदमाशों ने हथियार के बल पर उनके पास से 2.50 लाख रुपए लूट लिए।

रुपौली में बढ़ रहा अपराध का ग्राफ

रुपौली प्रखंड क्षेत्र में एक बार फिर से अपराध के ग्राफ में वृद्धि हो रही है। मवेशी व्यवसायी से लूट की इस घटना से पहले 7 मई को बदमाशों ने रंगदारी नहीं देने पर एक किसान की गोली मार कर हत्या कर दी थी।