Kosi Live-कोशी लाइव OMG BIHAR NEWS:भतीजी से रिश्ते में लगने वाला चाचा करता था छेड़खानी, छात्रा ने उठाया बड़ा कदम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 1, 2023

OMG BIHAR NEWS:भतीजी से रिश्ते में लगने वाला चाचा करता था छेड़खानी, छात्रा ने उठाया बड़ा कदम

Kosilive Bihar News:
बेगूसराय: जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 38 में इंटर की छात्रा ने बुधवार की रात को खुदकुशी कर (Begusarai News) ली. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीने से ट्यूशन और कॉलेज जाने के दौरान एक युवक रास्ते में उससे छेड़खानी करता था. मृतका के परिजनों ने बताया कि पिछले कई महीनो से रिश्ते के चाचा उससे छेड़खानी कर रहा था. मृतका की पहचान नगर थाना क्षेत्र के वार्ड 38 महम्मदपुर निवासी रंजीत दास की पुत्री विभा के रूप में हुई है, जो स्थानीय एमआर जेडी कॉलेज में 12 वीं की छात्रा थी. गुरुवार की सुबह परिजनों ने देखा कि विभा के कमरे का दरवाजा नहीं खुला है तो कमरे के अंदर देखा तो वह गले में दुपट्टे से फांसी (Suicide) लगा ली थी.

'अन्य दिनों की तरह विभा बुधवार की रात सोने चली गई'

परिजनों के अनुसार विभा सोमवार को कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वह घर नहीं पहुंची. इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी. काफी देर तलाश के बाद रास्ते में विभा का स्कूल बैग मिला, जिसके बाद परिजन डर गए लेकिन वह बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया में मिल गई. इसके बाद अन्य दिनों की तरह विभा बुधवार की रात कमरे में सोने चली गई लेकिन गुरुवार की सुबह कमरे से उसकी लाश मिली.

जांच में जुटी पुलिस

एसपी योगेन्द्र कुमार ने कहा कि आज सुबह सूचना मिली कि नगर थाना क्षेत्र में एक छात्रा के द्वारा फांसी लगाकर खुदुकुशी कर ली गई है. सूचना मिलते ही तुरंत नगर थाना की पुलिस को भेजा गया. पुलिस के द्वारा दरवाजा तोड़कर शव को बरामद किया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. पिछले कुछ दिनों से रिश्ते में लगने वाले चाचा से उसका प्रेम प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसकी जानकारी परिवार को हो गई. इसके बाद विभा के द्वारा यह कदम उठाया गया. हालांकि पुलिस के द्वारा अन्य पहलूओं पर जांच की जा रही है. जांच के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा.