Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:किसान सलाहकारों का प्रदर्शन:पांचवें दिन भी है जारी, मांगों की अनदेखी का लगाया आरोप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 11, 2023

MADHEPURA NEWS:किसान सलाहकारों का प्रदर्शन:पांचवें दिन भी है जारी, मांगों की अनदेखी का लगाया आरोप

कोशी लाइव/मधेपुरा/पप्पू मेहता की रिपोर्ट:

बिहार राज्य किसान सलाहकार संघ पटना के आह्वाहन पर जिला किसान सलाहकार संघ मधेपुरा के बैनर तले अनिश्चित कालीन हड़ताल के पाँचवे दिन संयुक्त कर्षि भवन मधेपुरा परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया।धरना कार्यक्रम की अद्यक्षता संघ के जिला अध्य्क्ष उमेश कुमार ने किया।धरना में किसान सलाहकारों ने विभाग व सरकार के सौतेलापन के विरुद नारेबाजी करते हुए आक्रोश प्रकट किए।धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 13 वर्षो से विभाग एबं सरकार द्वारा हम किसान सलाहकारों का शोषण किया जा रहा है जिला प्रवक्ता राजेश कुमार पप्पू मेहता ने कहा कि किसान सलाहकार ही कृषि विभाग की रीढ़ है किसान व विभाग महत्वपूर्ण कड़ी है। किसान सलाहकार के बदौलत ही विभाग को कई बार राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिल चुका है उन्होंने स्पस्ट कहा इस बार आर पार ,करो या मरो के तहद जब तक मांगे पूरी नही होगी अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी।जिला उपाध्यक्ष अमरदीप रॉकी, जिला सचिब कुंज बिहारी शास्त्री ,प्रमोद कुमार ने कहा कि 13 वर्षो से हम लोग अल्प मानदेय में काम कर रहा हुँ हमलोगो को न पेंशन है पर दुनिया भर का टेंशन है
हमलोगों से सरकार कृषि विभाग के अलावे सभी विभाग का काम करवाती है वावजूद हमलोगों के साथ विभाग सौतेलापन व्यवहार कर रही है।धरना कार्यक्रम में आरती कुमारी,रविन्द्र कुमार,अनुज कुमार,जयप्रकाश यादव,निलानंद कुमार,आनंद राज ,रंजीत कुमार अमलेश कुमार ,मनोज कुमार,उदय कुमार,मणिकांत कुमार,सकलदेव कुमार उदय कुमार,मणिकांत कुमार,वजीर आलम,पंकज कुमार,तारानंद मंडल,ललन कुमार समेत सैकड़ो किसान सलाहकार मौजूद थे।

ये भी पढ़ें