Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:बकरी चुराकर भाग रहे युवक को पकड़कर जमकर की पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 5, 2023

MADHEPURA NEWS:बकरी चुराकर भाग रहे युवक को पकड़कर जमकर की पिटाई फिर किया पुलिस के हवाले

कोशी लाइव/अक्की/मधेपुरा:
ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के शाहपुर पूर्वी टोला में रविवार को दिन के करीब 12:30 बजे को ग्रामीण ने बाइक से बकरी चोरी कर भाग रहे दो चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। चोर बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी कला पंचायत वार्ड 5 निवासी गौरी ठाकुर का पुत्र पंकज ठाकुर है। दूसरा चोर संजीव साह बताया जा रहा है। पीड़ित मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उनके दरवाजे पर एक खस्सी बंधी थी।

तभी एक पल्सर बाइक पर सवार दो युवक ने खस्सी को खोलकर बाइक पर बैठा कर भागने लगा। इतने में इसके बाद मनोज कुमार सिंह ने शोर मचाते हुए खदेड़ा। आवाज सुनते ही अन्य ग्रामीणों ने खदेड़ कर फकीरना नहर के पास दोनों चोर में से एक चोर पंकज ठाकुर को पकड़ लिया गया। एक चोर गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हुआ। ग्रामीण ने चोर की जमकर पिटाई की। अस्पताल में चल रहा है इलाज।