मंडल कारा में बंद तीन विचाराधीन कैदी ने मंगलवार से जेल प्रशासन के खिलाफ अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है। कोर्ट में पेशी के लिए आए कैदी पंचु दास ने बताया कि जेलर के द्वारा कैदियों को प्रताड़ित किया जाता है। ठीक ढंग से खाना नहीं दिया जाता है। शौचालय में गंदगी पसरा रहता है।
जब इसकी शिकायत करते हैं तो कैदियों के साथ मारपीट की जाती है। इसी के खिलाफ हमलोगों ने अनशन करने का निर्णय लिया है। वहीं जेल अधीक्षक अमर शक्ति ने बताया कि गत दिनों कैदियों के बीच आपस में मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद कुछ कैदियों को सेल में डाल दिया गया। इसकी जानकारी हमने वरीय अधिकारियों को भी दी है। सेल में डाले जाने के कारण यह आरोप लगाया जा रहा है।