मधेपुरा के उदाकिशुनगंज अनुमंडल अंतर्गत आलमनगर थाना क्षेत्र के चिरौरी में सोमवार को टोटो से कुचलकर एक बच्चे की मौत हो गई थी। मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने मुआवजे की आस में शव को करीब 36 घंटे तक घर में ही रखा। बाद में ग्रामीणों के आक्रोश पर जब गांव में सड़क जाम किया गया तो आलमनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाकर जाम खत्म कराया।
बताया जा रहा कि सोमवार को करीब एक बजे दिन में टोटो ने बच्चे को कुचल दिया था। उसकी मौके पर मौत हो गई थी। टोटो चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उसको पकड़ लिया। फिर भी मौके का फायदा उठा कर चालक फरार हो गया। परिजन दुर्घटना के बाद बच्चे को अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक बच्चे का नाम सत्यम कुमार है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया था, लेकिन किसी तरह का मुआवजा नहीं मिलने से परिजनों ने आज भी शव को घर में रखा था।ग्रामीणों के सहयोग से सड़क जाम कर दिया। इसके बाद अभी फिर स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची है। उन लोगों को समझाकर शव के अंतिम संस्कार का प्रयास कर रही है।