Kosi Live-कोशी लाइव KHAGARIA NEWS:खेल के दौरान दो किशोर में हुआ झगड़ा, एक घर से देसी कट्टा लाया, चेहरे पर किया शूट..हुई मौत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Tuesday, June 6, 2023

KHAGARIA NEWS:खेल के दौरान दो किशोर में हुआ झगड़ा, एक घर से देसी कट्टा लाया, चेहरे पर किया शूट..हुई मौत

खगड़िया में सोमवार की दोपहर खेलने के दौरान झगड़ा हुआ। एक किशोर ने देसी कट्टा से दूसरे को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र स्थित मुरली गांव की है।

मृतक की पहचान मुरली गांव निवासी राजेंद्र चौधरी के 12 साल के बेटे सिंटू कुमार के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद लहूलुहान सिंटू को उसके बहनोई ध्रुव कुमार चौधरी ने बेलदौर पीएचसी पहुंचाया। चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

बताया गया कि सिंटू के चेहरे पर गोली मारी गई है, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। स्थानीय थाना की पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो अस्पताल पहुंचकर परिजनों का बयान कलमबद्ध करते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

मृतक सिंटू के पिता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि मेरा बेटा गांव के अन्य बच्चों के साथ पैसा-पैसा खेल रहा था। इस दौरान आपस में झगड़ा हो गया। बादल कुमार ने अपने घर से देसी कट्टा लाकर मेरे बेटे के ऊपर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष पंकज प्रकाश ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तो आवश्यक कार्रवाई में हमारी टीम जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। फिलहाल आवेदन नहीं दिया गया है। अभी बच्चों के बीच विवाद की जानकारी दी गई है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।