Kosi Live-कोशी लाइव Bihar : शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, दरोगा बनते ही बदला पैंतरा, थानेदार ने यह कहकर भगाया - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, June 22, 2023

Bihar : शादी का झांसा देकर करता रहा यौन शोषण, दरोगा बनते ही बदला पैंतरा, थानेदार ने यह कहकर भगाया

कोशी लाइव/बिहार
मामला भागलपुर जिला के एकचारी थाना क्षेत्र का है। पीड़िता का कहना है कि एकचारी बुद्धूचक टपुआ निवासी रुदल पासवान के पुत्र मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार के साथ 2017 से ही मेरा प्रेम संबंध है। उस समय मैं 16 वर्ष की थी,तब से मुझे लगातार शादी करने का झांसा देता रहा। इस बीच मेरे साथ उसने कई बार संबंध भी बनाए। इस बात की जानकारी गौरव कुमार के घर वाले हो गई। तब उसके घर वालों ने कहा कि बालिग़ होने पर शादी कर दी जाएगी। पीड़िता ने यह भी कहा कि गौरव की प्रेम कहानी जानकर उसके घर वालों ने पढाई का खर्च देना बंद कर दिया। तब पीड़िता के बड़े भाई ने मनोज कुमार उर्फ गौरव कुमार के पढाई लिखाई का खर्चा देते रहे।

ट्रेनिंग में जाने के पहले कोर्ट मैरेज करने का दिया था आश्वासन 

 पीड़िता ने बताया कि 2021 ई0 में उसकी नौकरी दारोगा में हो गई। पीड़िता ने कहा कि ट्रेनिंग तक वह मेरे साथ रहा और लगातार मुझे इस बात का अश्वासन और प्रलोभन देता रहा कि ट्रेनिंग में जाने के पहले तुमसे कोर्ट मैरेज कर लेगें। इस दौरान पीड़िता को महिला चिकित्सक के पास भी जाना पड़ गया था। पीड़िता का आरोप है कि महिला चिकित्सक के पास मुझे जबरन उसने यह कहकर भेजा कि अभी अगर वैसा नहीं करोगी तो मैं तुमसे शादी नहीं करूंगा।
 


अब घर वाले दे रहे वर्दी का धौंस  

 पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि नौकरी लगते ही मनोज के घर वाले अब शादी करने से इंकार कर रहे हैं। इसलिए वह अपने हक की लड़ाई के लिए सिटी डीएसपी भागलपुर के पास फ़रियाद करने पहुंची है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि मनोज के घरवाले बार-बार धमकी दे रहे हैं कि तुम अपनी शादी कहीं और कर लो।उसका आरोप है कि आरोपी के परिजनों ने पुलिस में सूचना देने से सख्त मना किया है। पीड़िता का कहना है कि अगर मुझे न्याय मिला तो मेरे पास आत्महत्या के अलावे दूसरा कोई विकल्प बच जाएगा।

थाना ने लौटाया 

पीड़िता ने पुलिस पदाधिकारी पर भी आरोप लगाया। उसने आरोप लगते हुए कहा कि मैं सबसे पहले एकचारी थाना गई जहां से मुझे महिला थाना भेज दिया गया। जब मैं महिला थाना पहुंची तो वहां यह कहकर लौटा दिया गया कि तुम झूठ बोल रही हो,घर जाओ। जब महिला थाना से मुझे लौटा दिया गया तब मैं सिटी डीएसपी भागलपुर के पास फ़रियाद करने पहुंची हूंसिटी डीएसपी भागलपुर के पास फ़रियाद करने पहुंची मुझे उम्मीद है कि मुझे यहाँ इंसाफ मिलेगा।