Kosi Live-कोशी लाइव Bihar Voting:छह महीने बाद निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज, 54 नगर निकायों में वोटिंग शुरू - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 9, 2023

Bihar Voting:छह महीने बाद निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज, 54 नगर निकायों में वोटिंग शुरू

Kosilive News
लगभग छह माह के अंतराल के बाद बिहार नगर निकाय चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान किए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से शुरू हुई वोटिंग के लिए बूथों पर वोटरों का आना शुरू हो गया है।

बता दें कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले साल के अंत में दो चरणों में वोटिंग कराई थी। लेकिन 54 नगर निकाय ऐसे थे, जहां वोटिंग नहीं हुए। इन निकायों में तीसरे चरण में वोटिंग होनी थी। आज हो रहे चुनाव के लिए तीसरे चरण के नगर निकाय चुनाव को लेकर 1673 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा आज 805 पदों पर निर्वाचन के लिए मतदान कराया जा रहा है। इसके साथ तीसरे चरण में 20 जिलों के विभिन्न निकायों के 31 रिक्त सीटों पर भी उप चुनाव हो रहे हैं। जिसमें इस बार कुल 4431 उम्मीदवार सम्मिलित हो रहे हैं. इनमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 2197 है, जबकि महिला उम्मीदवारों की संख्या 2234 है. 9 उम्मीदवार चुनाव में पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। जिसमें आम निर्वाचन 2023 के तहत आठ उम्मीदवार वार्ड पार्षद के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।जबकि उप निर्वाचन के लिए वार्ड पार्षद पद पर एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।11 जून को मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 21 जिलों के इन 130 नगर निकायों में चुनाव हो रहे हैं. पटना में नगर परिषद मनेर, बक्सर में नगर परिषद डुमरांव और नगर पंचायत ईटाढ़ी, रोहतास में नगर परिषद बिक्रमगंज, औरंगाबाद में नगर परिषद दाउदनगर, वैशाली में नगर परिषद महनार, नालंदा में नगर परिषद राजगीर और नगर परिषद ईसलामपुर, नवादा में नगर परिषद हिसुआ, गोपालगंज में नगर पंचायत हथुआ, मुजफ्फरपुर में नगर परिषद कांटी और नगर परिषद मोतीपुर में मतदान डाले जा रहे हैं.

वहीं, पूर्वी चंपारण में नगर परिषद केसरिया और नगर परिषद ढ़ाका, पश्चिम चंपारण में नगरपंचायत मच्छरगांवा (योगापट्टी), शिवहर में नगर परिषद शिवहर, सीतामढ़ी में नगर पंचायत सुरसंड, दरभंगा में नगर परिषद जाले, नगर पंचायत घनश्यामपुर, नगर पंचायत बिरौल और नगर पंचायत कमतौल अहियारी, मधुबनी में नगर निगम मधुबनी और नगर परिषद झंझारपुर में वोटिंग की जा रही है।

साथ ही सहरसा में नगर निगम सहरसा, किशनगंज में नगर पंचायत पौआखाली, मुंगेर में नगर परिषद हवेली खडगपुर, नगर पंचायत संग्रामपुर और नगर पंचायत असरगंज, लखीसराय में नगर परिषद बड़हिया, जमुई में नगर परिषद झाझा, बांका में नगर परिषद बांका में मतदान हो रहे हैं।