Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR/इंस्टा पर लाइव आकर SP-DSP को हत्या की धमकी: ​​​​​​​युवक बोला- हम सबसे बड़ा रंगबाज, रिश्वत लेने वाले पदाधिकारी को गोली मार देंगे - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

BIHAR/इंस्टा पर लाइव आकर SP-DSP को हत्या की धमकी: ​​​​​​​युवक बोला- हम सबसे बड़ा रंगबाज, रिश्वत लेने वाले पदाधिकारी को गोली मार देंगे

Kosilive Bihar News/
मुंगेर में एक युवक ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एसपी और डीएसपी को हत्या की धमकी दी है। साथ ही खुद को सबसे बड़ा रंगबाज बताया। हाथ में कट्टा लिए युवक करीब 3 मिनट तक इंस्टाग्राम पर लाइव रहा। इस दौरान उसने पुलिस पदाधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया। फिर तारापुर डीएसपी पंकज कुमार को जान से मारने की धमकी दी।

मामला तारापुर अनुमुंडल क्षेत्र के हरपुर थाना क्षेत्र का है। यह वीडियो दो दिन पुराना गुरुवार का है। वीडियो में दिख रहा युवक सौरव दास नाम के आईडी से इंस्टाग्राम पर लाइव आया था। सौरव दास हरपुर थाना क्षेत्र के बेलाडीह निवासी है। वीडियो में शख्स ने कहा कि डीएसपी को बचाने एसपी भी आएंगे तो उनको भी देख लेंगे।

खुद को बताया सबसे बड़ा रंगबाज

वायरल वीडियो में युवक खुद को महादलित परिवार का बताता है। कहता है कि देश का संविधान भी अनुसूचित जाति से आने वाले डॉ भीमराव अम्बेडकर ने लिखा है। अब उन्हीं की बिरादरी से पैसे की मांग पुलिस पदाधिकारी कर रहे हैं। ऐसे पदाधिकारियों को गोली मार देंगे। वीडियो में युवक अपने आपको क्षेत्र का सबसे बड़ा रंगबाज भी बता रहा है।

इस संबंध में तारापुर डीएसपी पंकज कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो हमारे पास आया है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। ऐसे लोग जो समाज में भय का माहौल बना रहे हैं। उनपर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। अपराधी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।