Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, दो मासूमों को सुनाया गया तालिबानी फरमान - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

Bihar News: बेगूसराय में मानवता हुई शर्मसार, दो मासूमों को सुनाया गया तालिबानी फरमान

कोशी लाइव/बेगूसराय से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां दो नाबालिग बच्चों की चोरी के आरोप में हाथ बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी गई है जब उनका इस से भी मन नहीं भरा तो लोगों ने दोनों मासूम नाबालिग बच्चों को हाथ बांधकर पूरे गांव में घुमाया.

इस दौरान दोनों नाबालिग मासूम बच्चे लोगों से रहम की भीख मांगते रहे, लेकिन लोगों ने मासूम की एक नहीं सुनी दोनों नाबालिग मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करते रहे. साथ ही साथ हाथ में रस्सी बांधकर पूरे गांव में घुमाया.

दोनों नाबालिग को पूरे गांव में घुमाया

घटना बीरपुर थाना क्षेत्र के जिंदपुर गांव की है. जहां से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है. जो आपके दिल को झकझोर कर रख देगी. जहां दो नाबालिग मासूम बच्चों को चोरी के आरोप में मस्जिद के समीप हाथ को रस्सी से बांधकर जमकर उनकी पिटाई कर दी गई. इसमें दोनों नाबालिग जख्मी हो गए हैं. नाबलिगों के परिजन ने बताया कि घर से बुलाकर गांव के ही तीन चार लोग उसे मस्जिद के समीप ले गए चोरी का आरोप लगाकर उसका हाथ रस्सी से बांध फिया पिटाई शुरू कर दी. इस पिटाई की घटना में दोनों नाबालिग के शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए हैं. जो ये बताने के लिए काफी है कि उनके साथ कितनी बर्बरता की गई है. इतना ही नहीं आरोपियों ने उक्त दोनों जख्मी नाबालिग बच्चे को हाथ में रस्सी बांध कर पूरे गांव में घुमाया. इसी दौरान किसी ने घटना की वीडियो भी बना लिया.

लोगों में है भारी आक्रोश

इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है. पीड़ित के परिजन ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, वीरपुर पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. बीरपुर थाना अध्यक्ष समरेंद्र कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में दो नाबालिग बच्चों की पिटाई की गई है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है पूछताछ जारी है. वहीं, घटना की छानबीन में पुलिस गहनता से जुट गई है.