Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS/चप्पल से उतारा 'इश्क का बुखार' : मनचले की हुई ऐसी की तैसी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 17, 2023

BIHAR NEWS/चप्पल से उतारा 'इश्क का बुखार' : मनचले की हुई ऐसी की तैसी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

मुजफ्फरपुर : लड़कियों से छेड़खानी आजकल हर जगह आम बात हो चुकी है। मनचलों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि सरेराह लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आते हैं। ताजा मामला सामने आया है बिहार के मुजफ्फरपुर से जहां उस वक़्त एक मजनू की सामत आ गई जब छेड़खानी से तंग आकर एक महिला ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

मामला मुजफ्फरपुर के बेनीबाद ओपी क्षेत्र का बताया जा रहा है जहां लड़कियों से छेड़छाड़ करने के आरोप में महिलाओं ने कुछ मनचलों की जमकर धुनाई कर दी। आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि ये मनचले आये दिन उनकी लड़कियों से मोबाइल नंबर मांगते थे और सरेराह छेड़खानी करते थे। बेटियों की शिकायत पर ग्रामीण और परिजनों ने छात्राओं को कोचिंग भेजने के दौरान उसके परिजन चोरी चुपके मनचलों का इंतजार करने लगे। उस दौरान अपाचे पर सवार मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी और मोबाइल नंबर देने की डिमांड करने लगे। फिर क्या था एकाएक महिलाओं ने मनचलों को पकड़ लिया और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

वही मनचलों की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ग्रामीणों की माने तो ऐसे असामाजिक तत्वों के कारण इलाकों के लड़कियों को कोचिंग पढ़ने जाने में डर लगता है। एक तो अच्छी कोचिंग की व्यवस्था गावँ में नही है अब ऐसे में इन मनचलों के डर से सड़क पर अकेले जाने से भी डरती हैं।