Kosilive News Desk
बिहार में भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेब ने सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिससे आमलोग काफी परेशान हैं। आसमान से मानो आग बरस रहा है....दिन हो या रात....हीटवेब ने जीना मुहाल कर दिया है।
बिहार में बीते 24 घंटे में लू की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई है।
स्कूल बंद रखने का आदेश
बिहार में हीटवेब की चेतावनी की वजह से पटना में स्कूलों को 24 जून तक बंद रखने का आदेश भी जारी हो गया है। वहीं, मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि अगले दो दिन दक्षिण और पश्चिम जिलों में बहुत तेज गर्मी पड़ने की आशंका जतायी है। बिहार में बीते कुछ दिनों में लू लगने से 8 लोगों की जान चली गई है। इनमें रोहतास में 3, भोजपुर में 2, गोपालगंज में 1, बिहारशरीफ में 1 और औरंगाबाद में एक शामिल है।
इन 10 जिलों में हॉट नाइट का अलर्ट
मौसम विभाग ने ताजा स्थिति को देखते हुए सूबे के 10 शहरों के लिए हॉट नाइट का येलो अलर्ट जारी किया है। इसका मतलब रात में भी दोपहर जैसी गर्मी का अहसास होगा। इस सीजन में ये पहली बार हॉट नाइट का अलर्ट जारी हुआ है। ये अलर्ट शुक्रवार और शनिवार के मौसम को देखते हुए जारी किया गया है।
बिहार के इन शहरों के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने बिहार के 10 शहरों के लिए हॉट नाइट का अलर्ट जारी किया है। इनमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा और शेखपुरा शामिल है। वहीं, 6 जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है। इनमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल शामिल है। वहीं, भीषण हीटवेब को लेकर पटना, नालंदा, शेखपुरा, बांका, बेगूसराय, लखीसराय, खगड़िया और जमुई को अलर्ट जारी किया गया है।