किशनगंज में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चनामना गांव में अज्ञात अपराधियों ने मां के साथ दो बेटियों को घर में आग लगाकर कुंडी को बंद कर दिया जिसमें मां के साथ दोनों बेटियां बुरी तरह से जल गइ।
इलाज के दौरान रविवार को मां और एक बेटी की मौत हो गई है। दूसरी बेटी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। मामला पोठिया थाना क्षेत्र के नौकट्टा पंचायत अंतर्गत स्थित चनामना गांव के रहने वाले एक परिवार के तीन सदस्य रात को सो रहे थे।
पेट्रोल छिड़ककर घर में लगाई आग
अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर घर के कुंडी को बंद कर आग लगा दिया गया। स्थानीय लोगो ने आग की लपटों को देखकर आग को बुझाने का प्रयास किया। जिसके बाद तीनों घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। गंभीर हालात होने की वजह से उन्हें सदर अस्पताल किशनगंज में भेज दिया गया।
घायलों की पहचान अंजुरा खातून ( उम्र - 32 वर्ष), रिया बेगम (उम्र - 3 वर्ष) तथा फलक नाज (उम्र - 5 वर्ष) चनामना निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद पोठिया थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया। परिजनों रो-रो कर बुरा हाल है।
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
पोठिया थाना अध्यक्ष निशाकांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करने के लिए सदर अस्पताल किशनगंज में भेज दिया है।
दोनों के शव शाम तक परिजनों के पास पहुंचाया जाएगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।