बेगूसराय एक मां ने दो बेटी के साथ जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना में मां सहित एक मासूम बच्ची की मौत हो गई है। जबकि 7 वर्षीय मासूम की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। इसका इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला दनियालपुर गांव की है। मृतक महिला एवं बच्ची की पहचान घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला दनियालपुर गांव के रहने वाले दिवाकर महतो की लगभग 35 वर्षीय पत्नी बीभा देवी एवं 9 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी की रूप में की गई है।
सदर अस्पताल में जिंदगी और मौत से मासूम बच्ची अंजली कुमारी जिंदगी और मौत से लड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उसके घर में कुल चार सदस्य हैं। जबकि उसके पति एक सप्ताह पूर्व ही गोवा में मजदूरी करने गया है। गांव वालों ने यह भी बताया कि महिला को लोगों ने एक बोतल लाते हुए देखा था। फिलहाल मौत के सही कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है कि किस हालात में यह महिला ने कदम उठाया है। फिलहाल इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने तेघड़ा थाना पुलिस को दी।