Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News: युवक ने बंदूक के साथ फोटो पोस्‍ट कर दिखाया भौकाल, फिर एक्शन में आई पुलि‍स तो हुआ ये अंजाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 18, 2023

Bihar News: युवक ने बंदूक के साथ फोटो पोस्‍ट कर दिखाया भौकाल, फिर एक्शन में आई पुलि‍स तो हुआ ये अंजाम

Kosilive Bihar News
गोपालगंज: कुचायकोट थाना क्षेत्र के उचकागांव निवासी युवक की हथियार के साथ इंटरनेट मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

वहीं, शनिवार को आरोपित युवक को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। आरोपी के पास से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। 

परि‍वार के सदस्‍य के नाम पर है लाइसेंसी बंदूक
जानकारी के अनुसार, कुचायकोट थाना क्षेत्र के उचकागांव निवासी सौरभ कुमार उर्फ कुंदन सिंह के घर पर स्वजन के नाम से लाइसेंसी बंदूक है।

इस दौरान सौरभ कुमार लाइसेंसी बंदूक के साथ फोटो लेने के बाद उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर इलाके में दहशत बनाने का कार्य कर रहा था।

पुलिस लाइसेंस रद्द कराने के लिए लिख रही पत्र 
इसी बीच इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने उचकागांव में छापेमारी कर आरोपित सौरभ कुमार को गिरफ्तार करने के साथ ही तस्वीर में दिख रहे दो नाली लाइसेंसी बंदूक को जब्त कर लिया।


वहीं, पुलिस जब्त किए गए हथियार का लाइसेंस रद्द कराने के लिए भी पत्र लिख रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रशिक्षु डीएसपी सह कुचायकोट थानाध्यक्ष साक्षी राय ने कुछ भी बताने से इनकार कर द‍िया। हालांकि, एसपी स्वर्ण प्रभात की तरफ से जारी प्रेस नोट में लाइसेंसी हथियार के साथ युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है।