Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News/गाड़ी से निकले तेजस्वी लोग बोले- मोदी... मोदी... मोदी, बाबा बागेश्वर के समर्थन में भी लगा नारा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, June 16, 2023

Bihar News/गाड़ी से निकले तेजस्वी लोग बोले- मोदी... मोदी... मोदी, बाबा बागेश्वर के समर्थन में भी लगा नारा

कोशी लाइव/Bihar Politics: तेजस्वी यादव का चुनावी क्षेत्र राघोपुर ही है. इसी क्षेत्र में आज उनका विरोध देखने को मिला. आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने बयान देकर बीजेपी पर हमला बोला है.
Kosilive Bihar News
हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) का गुरुवार (15 जून) को विरोध हो गया. बिदुपुर स्थित संतकबीर दास कॉलेज परिसर में ग्रामीण कार्य विभाग की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाना था. इसके अलावा चेचर गांव में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जलापूर्ति योजना का उन्होंने शुभारंभ किया जाना था. इन्हीं सारे कार्यक्रम को लेकर तेजस्वी यादव पहुंचे थे. वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जलापूर्ति योजना का शुभारंभ करने के बाद जब तेजस्वी यादव जाने लगे और गाड़ी से निकलकर हाथ हिलाया तो उनके विरोध में लोग नारा लगाने लगे.

कुछ लोग मोदी, मोदी, मोदी चिल्लाने लगे. इसके बाद तेजस्वी यादव गाड़ी में बैठकर निकल गए. बता दें कि तेजस्वी यादव का चुनावी क्षेत्र राघोपुर ही है. इसी क्षेत्र में आज उनका विरोध देखने को मिला. तेजस्वी यादव के सामने बीजेपी और मोदी के समर्थन में तो नारा लगा ही साथ ही कुछ लोगों ने जय श्री राम एवं बाबा बागेश्वर के समर्थन में भी नारा लगाया.

आरजेडी के पूर्व मंत्री ने बोला बीजेपी पर हमला

इधर, कार्यक्रम में विरोध और हंगामे को लेकर आरजेडी के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा तेजस्वी यादव जिस तरीके से राघोपुर और पूरे बिहार का विकास कर रहे हैं ये बीजेपी वालों को रास नहीं आ रहा है. बीजेपी वालों का कलेजा फट रहा है इसलिए इस तरीके का काम किया गया है