Kosilive Bihar News/
पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बेलौरी से मुफस्सिल थाना पुलिस ने बुधवार को ड्रग्स के कारोबार में संलिप्त मां- बेटी को हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों के पास से ब्राउन शुगर और नकदी बरामद की है। पुलिस ने मां-बेटी के पास से 9.19 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के पास से एक स्कूटी, 1500 रुपए और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
बंगाल जाकर स्कूटी से लाती थी ब्राउन शुगर
गिरफ्तारी के संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना पर बेलौरी से मां-बेटी को ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है। जिनकी पहचान सुलेखा कुमारी और कौशल्या देवी के रूप में हुई है। संतोष झा ने बताया कि बेटी सुलेखा कुमारी बंगाल से स्कूटी से ब्राउन शुगर खरीद कर लाती थी और उसकी मां घर में ब्राउन शुगर बेचा करती थी। उन्होंने बताया कि ड्रग्स लाने के बाद सुलेखा स्कूटी से घूम-घूमकर इसकी बिक्री करती थी।
इसकी स्कूटी से तस्करी करती थी आरोपी लड़की
पांच थाने के पुलिस को चकमा देकर लाती थी ड्रग्स
पुलिस का कहना है कि सुलेखा स्कूटी से बंगाल जाती थी और फिर वहां से ब्राउन शुगर खरीद कर पूर्णिया पहुंच जाती थी। बता दें कि पूर्णिया में दालकोला चेक पोस्ट पार करने के बाद बंगाल की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। वहां तक पहुंचने के लिए आपको पांच थाना क्षेत्र से गुजरना पड़ता है। पुलिस की माने तो सुलेखा महिला होने का फायदा उठाया करती थी और पुलिस की नजर से बच जाती थी।