Kosi Live-कोशी लाइव Bihar News:तीन बच्‍चों के पिता की पुलिस से गुहार, बोला- तीसरी बार प्रेमी संग भाग गई पत्‍नी, नकदी-जेवर भी गायब - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 12, 2023

Bihar News:तीन बच्‍चों के पिता की पुलिस से गुहार, बोला- तीसरी बार प्रेमी संग भाग गई पत्‍नी, नकदी-जेवर भी गायब

Kosilive Purnia News:
श्रीनगर (पूर्णिया), संवाद सहयोगी: चनका पंचायत के वार्ड नंबर 11 चरैया रहिका गांव से एक महिला का अपने छोटे-छोटे तीन बच्चों को छोड़कर नकद राशि लेकर प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है।

महिला के प्रेमी संग फरार होने पर पति ने पत्नी की बरामदगी को लेकर थाना में आवेदन दिया है। पीड़ित पति अनिल मंडल ने बताया कि वह घर से काम करने के लिए खेत चला गया था।

बच्‍चों को नाना के घर जाने की बात कहकर घर से निकली मां
शाम को जब वह घर आया तो पत्नी घर में नहीं थी। बच्चों ने बताया कि‍ मां नाना के यहां गई है, जब पत्‍नी के मायके में फोन लगाकर पता किया, तो पत्नी वहां भी नहीं थी।

पत्नी की काफी खोजबीन करने पर पता चला कि आलमनगर, थाना उदाकिशनगंज जिला मधेपुरा निवासी नरेश मंडल का पुत्र कुशवा मंडल उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।


पीड़ित ने बताया कि इससे पहले भी वह घर से दो बार भाग चुकी है। इस बार उसकी पत्नी घर में रखे नकद दो लाख रुपये व कुछ जेवर भी अपने साथ लेकर चले गई है। मामले को लेकर श्रीनगर पुलिस ने बताया कि महिला और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।