Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS DESK/घर में घुसकर व्यापारी की बेटी को बंदूक की नोंक पर किया अगवा, कार से लेकर हुए फरार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 5, 2023

BIHAR NEWS DESK/घर में घुसकर व्यापारी की बेटी को बंदूक की नोंक पर किया अगवा, कार से लेकर हुए फरार

पटना में अपराधी बेखौफ होकर आए दिन नयी-नयी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. अब एक नया मामला शहर के गर्दनीबाग थाना इलाके का है. जहां एक काराेबारी की बालिग बेटी काे घर में घुसकर दाे युवकाें ने हथियार के बलपर उठा लिया.

घर के गेट के पास से माेबाइल से बात करने के दाैरान उठाने के बाद उसे इनाेवा कार से लेकर फरार हाे गये. 

21 साल की है कारोबारी की बेटी

काराेबारी ने बताया कि बेटी घर में करीब रात 12 बजे वह माेबाइल से बात कर रही थी. इसी दौरान गेट खटखटाने की आवाज आयी. बेटी तुरंत पहुंची और गेट खोल दिया. इसी बीच शिवपुरी का रहने वाला चंदन और शिवपुरी में रहने वाला मृत्युंजय ने बेटी के सिर पर पिस्टल तान दिया. पिस्टल तना देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जब तक घर वाले गेट तक पहुंचते बेटी काे गेट से खींचकर जबरन गाड़ी में बैठाकर दाेनाें फरार हाे गये. इस मामले में काराेबारी ने पड़ाेस के रहने वाले चंदन और मृत्युंजय पर अपहरण का केस दर्ज कराया है. पूरा परिवार किसी अनहाेनी की आशंका काे लेकर सहमा है. काराेबारी की बेटी 21 साल की है.

हथियार तस्कर चंदन आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

थानेदार रंजीत कुमार ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आरोपितों के साथ ही काराेबारी की बेटी का सुराग लगाने में जुटी है. तीनाें का माेबाइल बंद है. काराेबारी ने बताया कि चंदन आर्म्स एक्ट में पहले भी जेल जा चुका है. वह हथियार का साैदागर है. बेटी का काेई फाेन नहीं आया है. माेबाइल उसी के पास है. घटना के बाद दाेनाें के घर गये पर उसके परिवार वालाें ने कहा कि बेटी काे सुरक्षित पहुंचा देंगे.