Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:बिहार के इस जिले में कोने-कोने से ढूंढ निकाले जाएंगे अपराधी, 100 की सूची सौंपी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, June 3, 2023

BIHAR NEWS:बिहार के इस जिले में कोने-कोने से ढूंढ निकाले जाएंगे अपराधी, 100 की सूची सौंपी

कोशी लाइव/Bihar News: गोपालगंज में अपराध और अपराधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है. अब एसटीएफ को 100 ऐसे कुख्यात अपराधियों की सूची सौंपी गई है जिसे हर हाल में गिरफ्तार किया जाना है. वैसे अपराधी, जिन्होंने बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में शरण ली है, वहां भी एसटीएफ जायेगी और उन्हें गिरफ्तार कर गोपालगंज लेकर आयेगी.
हाइलाइट्स
गोपालगंज के टॉप-100 कुख्यात अपराधियों की सूची एसटीएफ-डीआइयू को सौंपी गयी.
एसपी ने डीआइयू व एसटीएफ की संयुक्त बैठक, जून तक कार्रवाई पूरा करेगी टीम.
कुर्की के बाद फरार अपराधियों की संपत्ति को नीलाम करने की चल रही है कार्रवाई.
गोपालगंज. गोपालगंज के टॉप-100 कुख्यात अपराधियों में शामिल बदमाश अपराध करने के बाद चाहे कहीं भी छिपे हो, डीआइयू (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) उसे खोज निकालेगी. कुख्यात अपराधियों का ठिकाना पता लगाने के बाद एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) छापेमारी करेगी. एसटीएफ को टॉप-100 कुख्यात अपराधियों की सूची सौंपी जा चुकी है. इनमें कई गिरफ्तार हो चुके हैं और कइयों के घर की कुर्की हो चुकी है.

एसपी स्वर्ण प्रभात ने डीआइयू और एसटीएफ की संयुक्त बैठक कर फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कड़े आदेश दिये हैं. एसपी ने कहा कि वैसे अपराधी, जिन्होंने बिहार छोड़कर दूसरे राज्यों में शरण ली है, वहां भी एसटीएफ जायेगी और उन्हें गिरफ्तार कर गोपालगंज लेकर आयेगी. उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों की जगह एकमात्र जेल की सेल है. किसी भी सूरत में टॉप 100 सूची में शामिल कुख्यात अपराधियों को जून महीने तक जेल में होना चाहिए.

वहीं, फरार वैसे अपराधी, जिनके यहां पुलिस कुर्की की कार्रवाई कर चुकी है, उनकी संपत्ति का आकलन कराकर जब्त करने की कार्रवाई तेज करने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में कुख्यात अपराधी मनीष कुशवाहा समेत कई अपराधियों की संपत्ति कुर्की की गयी है, लेकिन अब भी सरेंडर नहीं किया है. ऐसे में इन अपराधियों की संपत्ति का आकलन कर कोर्ट से अनुमति लेकर नीलाम करने की कार्रवाई की जायेगी. बैठक में सदर एसडीपीओ प्रांजल, हथुआ एसडीपीओ, नगर इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार राय, मांझा थानाध्यक्ष विशाल आनंद आदि शामिल थे.