Kosi Live-कोशी लाइव Bihar/नाबालिग से 4 युवकों ने 4 घंटे तक किया गैंगरेप:बंदूक की नोक पर किया अगवा; दुष्कर्म के बाद गांव के बाहर छोड़ा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, June 12, 2023

Bihar/नाबालिग से 4 युवकों ने 4 घंटे तक किया गैंगरेप:बंदूक की नोक पर किया अगवा; दुष्कर्म के बाद गांव के बाहर छोड़ा

Kosilive Bihar News:
बक्सर में एक 15 साल की नाबालिग के साथ 4 युवकों ने गैंगरेप किया। रविवार दोपहर किशोरी बाहर गई थी। तभी दो बाइक पर सवार 4 युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। एक आरोपी उसे अपने घर ले गया। वहां बंदूक का भय दिखाकर उसके साथ 4 घंटे तक गैंगरेप किया। फिर बाइक पर बिठाकर उसे गांव के बाहर छोड़ दिया।

मामला राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता ने पूरी जानकारी परिजन को दी। परिजन की सूचना पर राजपुर पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज किया। सभी आरोपी उसी गांव के हैं। सभी की उम्र 20 से 22 साल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

बंदूक का भय दिखाकर किया अपहरण

पीड़िता ने बताया कि वह बाहर में शौच करने के लिए गई थी। उसी समय गांव के रहने वाले 3 युवकों के साथ एक अन्य अज्ञात युवक दो बाइक पर सवार होकर आए। उनमें से एक युवक ने बंदूक का भय दिखाकर बाइक पर बैठाकर दूसरे युवक के घर ले गए। जहां चारों ने उसके साथ 4 घंटे तक गैंगरेप किया। इसके बाद गांव के ही बाहर में ले जाकर छोड़ दिया।

पीड़िता ने घर आकर सारी बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर राजपुर थाना पहुंचे। उसकी मां की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है। एफआईआर अभी दर्ज नहीं हुई है। राजपुर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के लिए बक्सर भेज दिया है। बक्सर SP मनीष कुमार ने बताया गया कि मामले में FIR दर्ज कर चारों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। एक स्पेशल टीम बनाकर मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा कि चारों आरोपी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।