Kosi Live-कोशी लाइव Bihar: पुलिस में नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, 3 दिन तक बंधक बनाकर करता रहा रेप - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, June 25, 2023

Bihar: पुलिस में नौकरी दिलाने के बहाने नाबालिग से दुष्कर्म, 3 दिन तक बंधक बनाकर करता रहा रेप

मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की से युवक ने पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर पहले बहलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ तीन दिनों तक रेप किया. लड़की को दरभंगा ले जाकर आरोपी ने अपने कमरे में बंद रखा और उसका दुष्कर्म करता रहा. इसके बाद लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी भी देने लगा. घटना को लेकर पीड़िता एसएसपी ऑफिस पहुंची.

पीड़िता गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी इलाके के एक गांव की रहने वाली है. नाबालिग लड़की ने ये आरोप लगाया है कि उसकी मां के नंबर पर फोन कर पास के गांव के रहने वाले हरिओम कुमार ने पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर उसे बेनीबाद बुलाया, फिर वहां से बहला फुसला कर उसे दरभंगा में अपने रूम पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया. वहीं इस दौरान उसकी अश्लील तस्वीर भी ले ली. इसके बाद उसे रूम में बंद कर दिया. तीन दिन तक उसे अपने कमरे में रखकर दुष्कर्म करता रहा और फिर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी.


पीड़िता के अनुसार युवक किसी और के माध्यम से पुलिस में नौकरी दिलवाने की बात कह रहा था, उसी से मिलाने के लिए बेनीबाद और फिर दरभंगा लेकर गया. इस मामले को लेकर पीड़िता ने आज एसएसपी कार्यालय आकर आवेदन देने पहुंची. इस मामले को लेकर एसएसपी राकेश कुमार ने फोन पर बातचीत में बताया कि मामले को लेकर अभी केस दर्ज नहीं हुआ है, केस दर्ज होगा. फिर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.