Kosi Live Bihar News:/राजेश कुमार पप्पू की रिपोर्ट।
--------------------------------------------------------
आठ दिन पूर्व आवंटन आने के बावजूद नियोजित शिक्षकों का नहीं हुआ वेतन भुगतान,शिक्षकों के वेतन भुगतान में विलंब कर मानसिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न कर रहे हैं सुपौल के डीईओ और डीपीओ स्थापना
--------------------------------------------------------
जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सुपौल की निष्क्रियता के चलते आवंटन आने के आठ दिन बाद भी नहीं हुआ एसएसए मद से अच्छादित शिक्षकों का वेतन भुगतान।
------------------------------------------------------------------
सुपौल:-टेट-स्टेट उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट सुपौल के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने जिला पदाधिकारी सुपौल,प्राथमिक शिक्षा निदेशक बिहार पटना,अपरमुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना को पत्राचार करते हुए कहा है कि राज्य परियोजना निदेशक बिहार पटना के ज्ञापांक-TE/ETS/48/2021-22/part-।।। /3201 दिनांक-13/05/2023 के द्वारा सभी जिला को आवंटन उपलब्ध करवाते हुए 48 घंटा के अंदर वेतन भुगतान करने का निर्देश राज्य परियोजना निदेशक बी.कार्तिकेय धनजी के द्वारा दी गई थी लेकिन अद्यतन डीपीओ स्थापना सुुपौल और डीईओ सुपौल के द्वारा उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना कर वेतन भुगतान के लिए किसी भी तरह की कोई प्रयास नहीं की जा रही है।
अल्प वेतन भोगी नियोजित शिक्षक पूर्व से ही बैंक त्रृण में डूबे हुए हैं उन शिक्षक का वेतन विभागीय पदाधिकारी के द्वारा रोक कर मानसिक और आर्थिक रूप से उत्पीड़न की जा रही हैं इसपर शिक्षा विभाग के सीनीयर आफिसर को अपने आदेश निदेश की समीक्षा कर शीघ्र नियोजित शिक्षकों का वेतन भुगतान करनी चाहिए।