Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS:दो लुटेरों को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 25, 2023

SUPAUL NEWS:दो लुटेरों को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Kosi Live Supaul News:
पुलिस ने मौके से भाग रहे दोनों लुटेरो को पकड़ लिया।
सुपौल में शहर के महावीर चौक के समीप दो लुटेरों को एक पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने दबोच ने में कामयाबी हासिल किया है। दोनों लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सदर थाना ले गई। सदर थाना के थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर मनोज कुमार महतो ने कहा मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश ने बताया की पुलिस को गुप्त सुचना मिली थी। दो लुटेरे हथियार के साथ शहर के महावीर के समीप सदर अस्पताल के पास किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है।

 
भागने के फिराक में थे अपराधी पुलिस ने पकड़ा

सुचना के आलोक पर पुलिस के जवानों ने पहुंच कर देखा दो युवक सदर अस्पताल के मुख्य के किनारे बाइक लगा कर खड़े है। इस दौरान पुलिस जवानों ने जब दोनों संदिग्ध युवकों की तलाशी लेना शुरू किया तो दोनों मौके से फरार होने के फिराक में थे। पुलिस जवानों ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक के पास देसी पिस्टल और एक जिन्दा कारतूस बरामद किया। पुलिस जवानों के पूछताछ में एक ने अपना नाम 21 वर्षीय रंजन कुमार साहनी कर्णपुर वार्ड 10 निवासी है। जबकि दूसरे ने अपना नाम 22 वर्षीय दीपक कुमार कर्णपुर वार्ड 11 निवासी बताया है। दोनों सदर थाना क्षेत्र के रहने है। एसडीपीओ ने कहा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही और कहीं किसी तरह केस दर्ज मामले हैं की नहीं उसके मामले को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।