Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS:10वीं-12वीं पास छात्रों के लिए जरूरी खबर:ये काम नहीं किया तो स्कूल से नहीं मिलेगी मार्कशीट, प्रमाणपत्र भी नहीं मिलेगा - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 25, 2023

MADHEPURA NEWS:10वीं-12वीं पास छात्रों के लिए जरूरी खबर:ये काम नहीं किया तो स्कूल से नहीं मिलेगी मार्कशीट, प्रमाणपत्र भी नहीं मिलेगा

Kosi Live Madhepura Bihar News:
जिले के 10 वीं और 12 वीं परीक्षा पास कर चुके छात्रों को डीआरसीसी में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना उन्हें स्कूल से अंकपत्र या उससे संबंधित कोई प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किए जाएंगे।

डीआरसीसी प्रबंधक शैलेंद्र पांडे ने बताया कि डीएम के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत आर्थिक हल युवाओं को बल योजना का शत प्रतिशत लाभ देने के उद्देश्य से डीआरसीसी में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य किया गया है।


जो छात्र मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें तुरंत डीआरसीसी पहुंचकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराना होगा ताकि उन्हें अंकपत्र या फिर कोई भी प्रमाण पत्र विद्यालय से प्राप्त करने में कोई परेशानी ना हो। रजिस्ट्रेशन की रसीद के बिना उन्हें विद्यालय से अंकपत्र या कोई भी प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जाएगा।

छात्रों को कराना होगा डीआरसीसी रजिस्ट्रेशन।

उन्होंने बताया कि आगामी 17 जून तक डीआरसीसी में भारी पैमाने पर छात्रों का मुफ्त रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से अपील करते हुए कहा है कि अविलंब डीआरसीसी में अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कर लें ताकि आगे आपको किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।