Kosi Live Supaul News/
सुपौल जिले में बीते 17 मई को हुए कोयला व्यापारी के मुंशी से लूटकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस लुटकांड में पुलिस ने 3 लूटेरों को लूटी गए 10 लाख रुपए की रकम में से 4 लाख 13 हजार 650 रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। इस बात का खुलासा रविवार को सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। कोयला व्यवसायी के मुंशी दीपक कुमार 17 मई को दिन के सुबह 08:45 बजे पिपरा थाना अंतर्गत बसहा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान अज्ञात दो बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर उनको रोककर उनकी मोटरसाइकिल की डिक्की में रखी दस लाख रुपए को लूट लिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पिपरा थाना अध्यक्ष दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। लूट के मामले को पिपरा थाना कांड संख्या 174/2023 दर्ज कर जांच को शुरू कर दिया गया।
एसडीपीओ ने अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने का दिया था आदेश
सदर एसडीपीओ कुमार इंद्र प्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने सबसे पहले मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत दाहा निवासी 29 वर्षीय राजकिशोर राम से पुलिस ने पूछताछ किया। पूछताछ के क्रम में निशानदेही के आधार पर उसके घर से 1 लाख 63 हजार रुपए की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना अंतर्गत जोगबनी गांव के निवासी 20 वर्षीय निशीकांत कुमार मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। पुलिस ने निशानदेही पर इसके घर से एक लाख 41 हजार रुपए और दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस ने तीनों अपराधियों को पकड़ा
पुलिस की टीम ने तीसरे आरोपी को मधेपुरा जिला के शंकरपुर थाना अंतर्गत झरकाहा गांव के निवासी 38 वर्षीय मुकेश कुमार को हिरासत में लिया । पुलिस ने निशानदेही पर एक लाख 9 हजार 650 रुपए और एक अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया की तीनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। तीनों को आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि लूटी गई 10 लाख की राशि में से 4 लाख 13 हजार 650 रुपए लुटेरों के पास से बरामद किया गया है। पीड़ित से लूटी गयीं बाइक,मोबाइल को बरामद किया गया है।