Kosi Live Saharsa Bihar News:
संवाददाता। कायस्थ टोला वार्ड 33 निवासी सुरेश शर्मा ने अपने पुत्र राजन कुमार का हथियार के बल पर अपहरण करने, झपडा टोला स्थित घर ले जाकर जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाया है ।बीते मंगलवार को फिल्म देखकर रिक्शा से घर लौटने के दौरान मेरे पुत्र को कई लड़कों ने उसे हथियार के बल पर जबर्दस्ती घर ले जाकर शादी करवा दिया।
मोबाइल फोन भी ले लिया। पुलिस ने इस मामले में चंदन कुमार, मुन्नी कुमारी, आशीष कुमार, मनीश कुमार, शिवजी शर्मा सिंकदर शर्मा बसंत शर्मा सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।वहीं इसी मामले में झपडा टोला निवासी पुनम देवी ने राजन कुमार के खिलाफ जबरदस्ती घर में घुसकर बेटी की मांग में सिंदुर भरकर शादी करने का आरोप लगाया है ।पीड़ित महिला ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर सुबह राजन कुमार का पिता सुरेश शर्मा, विमला देवी, नीतू कुमारी, पप्पू कुमारी सहित कई अन्य हथियार के बल पर राजन को ले जाने लगा। हो हल्ला करने पर जब लोग जमा हो गए तो पिता-पुत्र दहेज में दस लाख रुपये और बाइक देने पर ही लड़की ले जाने की बात कही। दोनों पक्षों के विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन तो बेटी और दामाद को लेकर थाना चली गई। महिला ने राजन कुमार के खिलाफ झूठा प्रलोभन देकर बेटी के साथ शादी करने और शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन पर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।