Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:'नीतीश कुमार' के लिए युवक ने की वट सावित्री पूजा, सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से किया व्रत; लोग हुए दंग - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Sunday, May 21, 2023

BIHAR NEWS:'नीतीश कुमार' के लिए युवक ने की वट सावित्री पूजा, सोलह श्रृंगार कर विधि-विधान से किया व्रत; लोग हुए दंग

Kosi Live Bihar News/
देश भर में 19 मई को वट सावित्री व्रत मनाया गया। इस दिन महिलाएं अपने सुहाग की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं तथा वट यानी बरगद के वृक्ष की पूजा करती हैं।

देश के कोने-कोने में यह पूजा की गई। इसी बीच बिहार के बांका जिले से इस व्रत से जुड़ा एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जो कि ख़बरों में है।

दरअसल, जिले के बंधुआ कुरावा थाना इलाके के मनियारपुर चौक पर एक लड़का अपने मेल फ्रेंड के लिए पत्नी की भांति सज-संवरकर वट सावित्री की पूजा करता नजर आया। इसके चलते वट के नीचे पूजा कर रही महिलाएं दंग रह गईं। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वट के नीचे मेल फ्रेंड के लिए पत्नी की भांति पूजा करने वाले व्यक्ति की पहचान कपिलदेव मंडल के तौर पर हुई है। साड़ी पहनकर और शृंगार करके उसने अपने फ्रेंड नितीश के लिए विधि विधान से पूजा की। इस घटना को वहां उपस्थित व्यक्तियों ने कैमरे में कैद कर लिया। 

वही देखते ही देखते उसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल होने लगा। चौंकाने वाली बात ये है कि महिला बनकर अपने दोस्त के लिए पूजा करने वाले मंडल की शादी 6 वर्ष पहले एक महिला से हो चुकी है। उधर, जिसके लिए उसने वट सावित्री पूजा की है, वो लड़का अविवाहित है। महिलाओं की भांति सज-संवरकर युवक द्वारा पूजा करने की क्षेत्र में बहुत चर्चा हो रही है। इस बाबत उसने फोन पर बताया कि पहली बार उसने वट सावित्री की पूजा की है। महिलाओं को ये पूजा करते देखा था। तत्पश्चात, उसने महिलाओं की भांति ही पूजा करके अपने दोस्त के लिए पूजा करने की फीलिंग महसूस करना चाहता था।

तो इसलिए युवक ने किया व्रत...

लोगों ने बताया कि कपिल देव मंडल मनियारपुर चौक पर गुमटी खोलकर किराना दुकान चलाता है। वहीं, उसका मित्र नितीश टायर का पंचर बनाता है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे के मित्र हैं। सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए दोनों ने यह कारनाम किया था।

पूरे घटनाचक्र को गांव के कई लड़कों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि ऐसा मामला संज्ञान में नहीं आया है। जानकारी मिलते ही पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

.....
दूसरी तरफ, झारखंड के चतरा शहर में वट सावित्री पूजा स्थल पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब वहां आग लग गई। दरअसल, महिलाएं शहर के गंदौरी मंदिर पूजा करने पहुंची थीं। इसी बीच, किसी महिला की लापरवाही की वजह से जलती हुई अगरबत्ती सूखे पत्तों पर गिर गई। तत्पश्चात, देखते ही देखते आग भड़क उठी, जिसने पेड़ के तने को अपनी जद में ले लिया तथा पेड़ धू-धूकर जलने लगा। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।