Kosi Live-कोशी लाइव SUPAUL NEWS/हथियार के बल पर लूटे 10 लाख: कोयला व्यापारी का मुंशी कलेक्शन कर लौट रहा था, 4 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 18, 2023

SUPAUL NEWS/हथियार के बल पर लूटे 10 लाख: कोयला व्यापारी का मुंशी कलेक्शन कर लौट रहा था, 4 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Kosi Live Supaul News:
सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बाइक सवार 4 अज्ञात अपराधियों ने छपरा के कोयला व्यापारी के मुंशी से 10 लाख रुपए रकम की लूट की घटना को अंजाम दिया है। पिपरा थाने की पुलिस को पीड़ित मुंशी ने लिखित शिकायत की है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुट गयी है।

छपरा जिले के निवासी 40 वर्षीय दीपक कुमार ने बताया कि वह कलेक्शन करके करीब 10 लाख रुपए लेकर वापस मधेपुरा लौट रहा था। तभी लिटियाही गम्हारिया मुख्य मार्ग में बसहा के पास यह घटना घटी। 2 बाइक पर सवार चार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। ओवरटेक करके अपराधियों ने उसे रोका, फिर उसके साथ मारपीट करने लगे। जब तक वो कुछ समझ पाता, एक अपराधी ने उसकी कनपटी पर हथियार लगा दिया। जिसके बाद अपराधी उससे कलेक्शन के 10 लाख रुपए और मोबाइल फोन लूटकर वहां से भाग निकले।

घटना के बाद पीड़ित दीपक डरे और सहमे हुए हैं। पीड़ित छपरा निवासी हैं, जो कोयला व्यापारी के यहां मुंशी हैं। घटना की जानकारी उसने पिपरा थाना पहुंच कर पुलिस को दी। घटना के बाद पिपरा थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर हर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग शुरू कर दी है।

इस बारे में पिपरा थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटना सामने आई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे अपराधियों का कोई सुराग मिल सके।