Kosi Live-कोशी लाइव BIHAR NEWS:प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली: आरोप- युवती से की शादी, ससुराल वालों ने किया परेशान तो छोड़ गई बीवी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 18, 2023

BIHAR NEWS:प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को मारी गोली: आरोप- युवती से की शादी, ससुराल वालों ने किया परेशान तो छोड़ गई बीवी

Kosi Live Bihar News:
 दरभंगा: दरभंगा के केएस कॉलेज के पास बुधवार को एक युवक ने प्रेम-प्रसंग में विफल होने पर गोली मार ली। इससे आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को तत्काल दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया

पुलिस ने घटना स्थल से एक लोडेड पिस्टल बरामद कर लिया है।

सदर एसडीपीओ अमित कुमार मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने आस-पास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से आस-पास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने का निर्देश दिया।

ग्रैजुएशन की पढ़ाई के दौरान युवती से हुआ प्रेम

बताया जाता है कि कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र कुशेश्वरस्थान साेनू चौधरी बीते पांच साल से दरभंगा में रहकर पढ़ाई कर रहा था। ग्रैजुएशन करने के बाद वह दोनार में एक किराए के मकान में रहकर आगे की तैयारी कर था। इसी बीच वह कुशेश्वरस्थान थानाक्षेत्र की एक युवती से प्रेम करने लगा था।

युवती के परिजनों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

इसकी जानकारी जब युवती के स्वजनको मिली तो विरोध करने लगी लेकिन सोनू अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा था। वह बार-बार युवती को फोन कर रहा था। इससे तंग आकर छह महीने पहले युवती के परिजनों ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी।

इसके बाद से सोनू वापस गांव नहीं गया। इस बीच सोनू की अपनी बहन और ममेरी बहन सहित वह युवती बुधवार को केएस कॉलेज में पीजी की परीक्षा देने आई। इसकी जानकारी मिलते ही सोनू बीएसएनल के पास युवती का इंतजार करने लगा। उसके आते ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जिसके कारण कुछ ही देर बाद युवती वहां से चली गई।

लड़की के इनकार से गुस्साए युवक ने सीने में मारी गोली

इस बीच लड़की के इनकार से गुस्साए सोनू सड़क किनारे एक एस्बेस्टेस युक्त खुले शेड में बैठकर अपने सीने के दाईं तरफ गोली मार ली। उधर, डीएमसीएच में चिकित्सकों ने सोनू के सीने से गोली निकालने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उसे पीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।

सदर एसडीपीओ ने बताया कि घटना स्थल से लोडेड पिस्टल बरामद किया गया है। उसके स्वजन को घटना की जानकारी दी गई है। इसके अलावा, बेंता ओपी पुलिस ने जख्मी का फर्दबयान लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सोनू के पास पिस्टल कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।

प्रेमिका से शादी करने का किया दावा

जख्मी युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से शादी कर चुका है। ससुराल में कुछ दिन तक रहने की बात भी कही है। हालांकि, उसने यह भी कहा कि ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित किया। इस कारण से वह परेशान होकर स्वयं को गोली मार ली। हालांकि, इस बात को युवती के परिजनों ने मानने से इनकार कर दिया है। कहा है कि सोनू उनकी लड़की को परेशान कर रहा था।

ननिहाल में रहता था सोनू

जख्मी सोनू मूलरूप से खगड़िया का रहने वाला था लेकिन उसके पिता अपने ससुराल कुशेश्वरस्थान में ही घर बनाकर रहने लगे। हालांकि, सोनू के बचपन काल में ही उसके पिता और मां की मौत हो गई। इसके बाद सोनू और उसकी एक बहन की परवरिश उसके नाना हरि चौधरी और मामा मनोज चौधरी करने लगे।

सोनू के ननिहाल के लोग कुशेश्वरस्थान के चर्चित व्यवसायी हैं। इस कारण सोनू की पढ़ाई-लिखाई शहर से हुई। सोनू के ननिहाल के लोगों ने बताया कि एक साल पहले उसने अपनी प्रेमिका से शादी की थी। बीस लाख रुपये की पूंजी लगाकर उसने कुशेश्वरसथान में कपड़े की दुकान भी खोली थी लेकिन धीरे-धीरे सारी पूंजी लड़की ने झपट ली और उसे छोड़ दिया।