Kosilive Saharsa News:
पतरघट पुलिस ने शनिवार की शाम गोलमा पश्चिमी के मोतीपोखर कच्ची सड़क के समीप से छिनतई की घटना के अंजाम देने लिए घात लगाएं एक अपराधी को लोडेड देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं एक चकमा देकर पुलिस को देख भागने में सफल रहा। प्रभारी ओपी अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में पुअनि पंकज कुमार यादव, पुअनि बरूण कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ गोलमा बासा टोला अभियुक्त के घर छापेमारी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान मोती पोखर के समीप दो युवक पुलिस वाहन देखते ही भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा खदेड़ कर एक को पकड़कर तलाशी ली गई। तो कमर से लोडेड देशी कट्टा एवं उसके पैंट की जेब से एक जिंदा कारतूस व दो खोखा सहित एक बिंडोलिया बरामद किया गया।पुलिस के द्वारा पूछताछ के दौरान पकड़ाए अपराधी ने अपना नाम गोलमा पश्चिमी के मोती पोखर निवासी अमीत कुमार पिता नवल यादव बताया है।साथ ही एक अपराधी भागने में कामयाब रहा।जिसकी पहचान कर सौरबाजार (पतरघट ओपी) थाना कांड संख्या दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अमीत कुमार के खिलाफ पूर्व से भी एक मारपीट के मामले सौरबाजार थाना कांड संख्या दर्ज हैं। जिसमें वह फरार चल रहा था। हथियार बरामदगी के मामले में अमित सहित अमित के पहचान पर भागने में सफल रहे एक अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजे दिए जाने की बात कही है।