Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरों ने रुपए चुराए, चांदी की टिकुली सहित अन्य सामान भी ले गए - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 5, 2023

SAHARSA NEWS:मंदिर में दान पेटी का ताला तोड़कर चोरों ने रुपए चुराए, चांदी की टिकुली सहित अन्य सामान भी ले गए

मंगवार पंचायत स्थित मां विषहारा मंदिर में बीते बुधवार की रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के दान पेटी का ताला तोड़कर दान के हजारों रुपये समेत अन्य सामाग्रियों का चोरी कर ली। सूचना पर गुरुवार की सुबह बसनहीं थाना पुलिस छानबीन में जुटी है। विषहरा स्थान सेवा समिति के सदस्यों ने बसनहीं थाना में सामूहिक रूप से लिखित आवेदन देकर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी अनुसार बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा मां विषहारा मंदिर से दान पेटी का ताला तोड़ कर पेटी में रखे चांदी की कई टीकूली व 8 माह से दान में मिलें हजारों रुपए सहित एक एम्पलीफायर व एक 12वोल्ट की बैटरी की चोरी कर ली गई। घटना की जानकारी पुजारी को गुरुवार की सुबह 4 बजे मंदिर की पुजा अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचने पर मिली। बताते चलें की इन दिनों चोरों ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों को अपना निशाना बनाना प्रारंभ कर दिया है। बावजूद पुलिस सतर्कता बरतने में लापरवाही बरत रही हैं। चार मार्च को सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के विराटपुर स्थित पौराणिक चंडिका मंदिर में चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखें दान के रुपये व अन्य सामान चुराए थे।