Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो गिरफ्तार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 12, 2023

SAHARSA NEWS:लूटपाट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो गिरफ्तार

Kosilive Saharsa News:
गुरुवार की अहले सुबह 3:25 बजे आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा पश्चिमी रेलवे कॉलोनी स्थित मैदान में ट्रेन यात्री के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे दो हथियारबंद अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी अमर कुमार और गौतम कुमार को अग्रतर कार्रवाई के लिए जेल भेज दिया गया। जीआरपी थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन यात्रियों के साथ लूटपाट की घटना और रेलवे कॉलोनी में हुई चोरी की घटना को लेकर लगातार उनके एवं आरपीएफ थानाध्यक्ष बंदना कुमारी के नेतृत्व में गश्ती की जा रही है।