Kosi Live-कोशी लाइव MADHEPURA NEWS/देर शाम तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 22, 2023

MADHEPURA NEWS/देर शाम तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से मिली राहत

Kosi Live Madhepura Bihar News/
मधेपुरा में आज फिर मौसम ने अपना मिजाज बदला, सुबह तेज धूप और गर्मी के बाद शाम में तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुआ। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम में आई ये बदलाव से किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पर सकता है। जिले के कई इलाकों में आज शाम बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवा चली। ओला वृष्टि के कारण पेड़ों पर लगे आम और लीची के फसल को जहां काफी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।


मौसम वैज्ञानिक ने बताया अगले चार से पांच दिनों में बारिश की है आशंका

इससे मक्के की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। भगवानपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अशाेक पंडित ने बताया कि अगले पांच दिनों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान मध्यम से तेज गति से पुरबा हवा चलेगी। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तामपान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। किसानों को सलाह दिया गया है कि हल्की बारिश की संभावना को देखते हुए पक गए मक्का की तुड़ाई करके सुरक्षित स्थान पर भंडारित कर लें।