Kosi Live-कोशी लाइव SAHARSA NEWS:65 वर्षीय सेवानिवृत्त दफादार के गले में गमछा लगाकर लोगों ने की हत्या - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Thursday, May 18, 2023

SAHARSA NEWS:65 वर्षीय सेवानिवृत्त दफादार के गले में गमछा लगाकर लोगों ने की हत्या

Kosi Live Saharsa Bihar News:

सहरसा/बलवाहाट। पुरानी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह बलवाहाट ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा पंचायत के गोपालपुर गांव वार्ड चार में पड़ोस के ही एक दर्जन लोगों ने मिलकर 65 वर्षीय सेवानिवृत्त दफादार के गले में गमछा लगाकर हत्या कर दिया । हत्या की खबर आग की तरफ फैलने लगा। देखते ही देखते आसपास के गांव के लोग घटनास्थल पर जुटने लगे। हत्या की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। हत्या के सूचना मिलने पर बलवाहाट ओपी पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए सदर थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की गई।