Kosi Live-कोशी लाइव PURNEA/रोड एक्सीडेंट, चाचा-भतीजे की मौत:सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, मौके पर ही तोड़ा दम - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Saturday, May 6, 2023

PURNEA/रोड एक्सीडेंट, चाचा-भतीजे की मौत:सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई बाइक, मौके पर ही तोड़ा दम

कोशी लाइव/पूर्णियां।
पूर्णिया में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी कालीगंज के पास शुक्रवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां रिश्ते में चाचा-भतीजे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचना मंझौल बालूघाट निवासी 20 साल के मो. बारिक पिता मो. सराजुल और मोहम्मद ताहिर के बेटे मो शमीम के रूप में हुई है।

मृतक बारिक के पिता मो सराजुल ने बताया कि दोनों पूर्णिया में एक साथ मजदूरी करते थे। शुक्रवार देर शाम दोनों काम खत्म करके सुपर स्प्लेंडर बाइक बीआर 11 बीए 8975 से घर मंझौल बालूघाट लौट रहे थे। इसी दौरान कालीगंज के आगे सड़क हादसे को शिकार हो गए। इसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

खड़े ट्रैक्टर में पीछे से मारी टक्कर

मो. सराजुल ने बताया कि कालीगंज के आगे सड़क किनारे अंधेरों में मकई लोड ट्रैक्टर खड़ा था जिसमें पीछे से ठोकर मार दी। काफी चोट आने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में दोनों युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाना की पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लेकर थाना लेकर चले गई।

मोहनपुर में साइकिल सवार अधेड़ की मौत

इधर, रुपौली थाना क्षेत्र के डोभा मिलिक पंचायत और रुपौली मोहनपुर मुख्य मार्ग डोभा पेट्रोल पंप से पहले शुक्रवार की दोपहर अज्ञात वाहन की चपेट में 52 वर्षीय व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान डोभा महर्षी नगर वार्ड नंबर 4 निवासी जय कान्त मंडल के रूप में हुई है। बताया जाता रहा कि वो बिरौली बाजार कुछ काम से गए थे।

बिरौली बाजार से काम कर वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी ग्वालपाड़ा से आगे निकलने के बाद डोभा पेट्रोल पंप से पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार जयकांत मंडल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही रुपौली थाना अध्यक्ष महादेव कामत सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।