Kosi Live-कोशी लाइव OMG BIHAR/दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, ससुराल पहुँचने से पहले ही ख़त्म हुआ नवजोड़े का सफर, परिवार में मचा हाहाकार - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 8, 2023

OMG BIHAR/दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, ससुराल पहुँचने से पहले ही ख़त्म हुआ नवजोड़े का सफर, परिवार में मचा हाहाकार

Kosilive Bihar News/Dulha Dulhan ki Road Accident me Maut: बिहार राज्य के नालंदा में शादी की खुशियां अचानक गम में तब्दील हो गयी। शादी के बाद दूल्हन पति के साथ ससुराल जा रही थी तभी अनियंत्रित अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी।

जिससे दूल्हा-दूल्हन की मौके पर ही मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की खबर आग की तरह फैल गयी जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी फिर छानबीन शुरू की गयी है। दो-दो मौत से दोनों ही परिवारों में मातम पसर गया हैं।

Dulha Dulhan ki Road Accident me Maut: यह दर्दनाक हादसा गिरियक थाना क्षेत्र पुरैनी गांव के पास उस वक्त हुई जब शादी के बाद दूल्हन अपने पति के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। तभी सामने से ओवरलोडेड बालू से लदे ट्रैक्टर ने दूल्हा-दूल्हन की कार जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में नवविवाहित पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूल्हा का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। दोनों मृतकों की पहचान नालंदा के गिरियक सतौआ गांव निवासी कारू चौधरी की 20 वर्षीया पुत्री पुष्पा कुमारी और नवादा जिला के रोह थाना क्षेत्र के महराना गांव निवासी तुला चौधरी का 27 वर्षीय पुत्र श्याम कुमार के रूप में हुई है। मृतक श्याम कुमार के घायल बहनोई को विम्स में भर्ती कराया गया है।