Kosi Live-कोशी लाइव OMG BIHAR/ससुर ने रेप की कोशिश की..मर्डर कर बहू थाने पहुंची: बोली-मना किया, नहीं माने तो मार डाला, पहले भी दुष्कर्म की कोशिश की थी - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Monday, May 8, 2023

OMG BIHAR/ससुर ने रेप की कोशिश की..मर्डर कर बहू थाने पहुंची: बोली-मना किया, नहीं माने तो मार डाला, पहले भी दुष्कर्म की कोशिश की थी

Kosilive Bihar News:बगहा में सोमवार सुबह अपने ससुर (58) की हत्या कर बहू (32) खुद थाने पहुंची। महिला ने बताया कि चाकू से गोद कर उसने अपने ससुर को मार डाला, क्योंकि वो उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर भी जब ससुर नहीं माना तो मैंने उसकी हत्या कर दी।

महिला ने बताया कि पहले भी उसके ससुर ने रेप की कोशिश की थी। कई बार इसे लेकर झगड़ा भी हुआ था। घटना जिले के रामनगर थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष अनंतराम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा जा रहा है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।

मर्डर के बाद बहू खुद थाने पहुंची

ससुर की हत्या करने के बाद महिला ने खुद पुलिस वालों को फोन कर के इसकी सूचना दी। पुलिस ने आने में देरी की तो महिला खुद थाने पहुंच गई। इसके बाद महिला ने थाना प्रभारी को पूरी कहानी सुनाई। जिसके बाद महिला को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।

 
पिता ने पहले भी रेप की कोशिश की थी- मृतक का बेटा

इस मामले में महिला के पति ने बताया कि मेरे पिता की पत्नी पर नजर थी। पहले भी उन्होंने जबरदस्ती करने का प्रयास किया गया था। जिसे लेकर कई दफा झगड़ा भी हुआ था। हालांकि स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। उस वक्त लगा था कि धीरे-धीरे चीजें सुधर जाएंगी। इसे लेकर कई दफा पंचायती भी हुई थी, लेकिन मेरे पिता की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ।

ससुर की हरकत से परेशान होकर पहली पत्नी छोड़ दिया था

मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है। पहली शादी 12 साल पहले हुई थी। पत्नी के आने के बाद पिता उसे हैवानियत भरी नजरों से देखने लगे। बार-बार उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद वह छोड़ कर चली गई। तकरीबन 10 साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी के साथ भी पिता वहीं हरकतें दोहरा रहे थे। उसे परेशान करते थे। जिसका वो हमेशा विरोध करती थी।