Kosi Live-कोशी लाइव OMG BIHAR:नकली नोट छांपने वाले गिरोह का सरगना निकला दारोगा का बेटा, पेट्रोल पंप व बड़े दुकान में खपाते थे नोट - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 26, 2023

OMG BIHAR:नकली नोट छांपने वाले गिरोह का सरगना निकला दारोगा का बेटा, पेट्रोल पंप व बड़े दुकान में खपाते थे नोट

Kosi Live Bihar News:
टना के एसकेपुरी थाना के आनंदपुरी स्थित राजाराम अपार्टमेंट में नकली नाेट छापने वाले गिराेह का सरगना आयूब खान दाराेगा का बेटा है. आयूब के पिता कटिहार में पदस्थापित हैं. पिता के लाख समझाने और उसकी हरकतों के कारण दारोगा बाप ने आयूब से वर्षों से बातचीत बंद कर रखा है.


मूल रूप से कटिहार के कदवां थाना के पाेथी सनहाेली गांव का रहने वाला है. नकली नाेट व अन्य तरह के अवैध काम करने के लिए डेढ़ साल पहले अय्यूब और सचिन ने राजाराम अपार्टमेंट के बेसमेंट के पार्किंग में वन बीएचके फ्लैट 12 हजार में किराए पर लिया था. उसके बाद गिराेह से जुड़े लाेगाें का आना-जाना शुरू हाे गया. यहां शराब की पार्टी भी चलती थी. शराब की सूचना पर ही पुलिस छापेमारी करने गई थी. पुलिस बरामद नकली नाेट और माेबाइल का एफसएल जांच में भेजेगी.

पूछताछ में तीन लोगों के नाम आये सामने

पूछताछ में अय्यूब ने सीतामढ़ी के सचिन, कटिहार के शमीम और नालंदा के एक शातिर का नाम बताया है. इन सबाें का नंबर भी पुलिस काे मिल गया है. पुलिस इसकी जांच करने में जुटी है. इस मामले की जांच ईआेयू भी कर रही है. इधर, अय्यूब के साथ गिरफ्तार नवादा के रतन यादव काे पुलिस ने मंगलवार काे जेल भेज दिया.

छापेमारी में मिले थे नकली नोट व शराब

मालूम हो कि साेमवार काे हुई एसकेपुरी थाना के आनंदपुरी स्थित राजाराम अपार्टमेंट में हुई छापेमारी के दाैरान वह खिड़की खाेलकर भागने लगा था. इसी दाैरान वह गिर गया और उसकी पैर टूट गया. मंगलवार काे उसके पैर का ऑपरेशन हाे गया. पुलिस की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है. पुलिस उसे रिमांड पर ले सकती है. पुलिस ने अय्यूब के ठिकाने से 1.77 लाख के 500 के और 200 के 13 नकली नाेट के साथ ही 21 लीटर विदेशी शराब के अलावा कलर प्रिंटर, नाेट छापने के लिए कागज, 100 और 50 के कुछ आधे तैयार नोट आदि मिले थे. उसके मोबाइल में नंबर कोड वर्ड में सेव थे. वह व्हाट्सएप चैट भी कोड वर्ड में ही करता था

 
छापे गए नकली नाेट काे अय्यूब और उससे जुड़े शातिर पेट्राेल पंप या बड़ी दुकान में खपाते थे. सभी 500 और 200 के नाेट एक ही सीरिज नंबर के हैं. सूत्राें के अनुसार, वह घर काम जाया करता है. परिवार से अगल रहता है. कई माह के बाद वह माैसी की शादी में गांव गया गिरफ्तार हाेने के दाे दिन पहले ही वह वहां से लाैटा है. 500 का जाे 1.77 लाख लाख बरामद किया गया उसपर सभी में एक ही नंबर है. इसी तरह 200 के 13 नाेटाें पर भी है. पुलिस सभी बिंदुओं पर छानबीन करने में जुटी है.