Kosi Live-कोशी लाइव Purnia News: पूर्णिया में जिंदगी पर भारी लव अफेयर! पुलिस लाइन में सिपाही ने किया सुसाइड - Kosi Live-कोशी लाइव

KOSILIVE BREAKING NEWS

Friday, May 26, 2023

Purnia News: पूर्णिया में जिंदगी पर भारी लव अफेयर! पुलिस लाइन में सिपाही ने किया सुसाइड

कोशी लाइव/पूर्णियां/बिहार:

हाइलाइट्स

पुलिस जवान द्वारा खुदकुशी किये जाने की ये घटना पूर्णिया की है।
मृतक जवान बांका जिला का रहने वाला था
पूर्णिया पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पूर्णिया. बड़ी खबर बिहार के पूर्णिया से है जहां पुलिस लाइन के बैरक में एक सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. खुदकुशी करने वाले सिपाही का नाम राहुल कुमार है. वह 112 नंबर पुलिस वाहन पर तैनात था. पुलिस लाइन के मेजर राजेश्वरी प्रसाद ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि राहुल बांका जिला के पैदापुर गांव का रहने वाला था. वह 2 साल पहले ही 2021 में पूर्णिया पुलिस में सिपाही के पद पर ज्वाइन किया था.

उन्होने कहा कि प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला लग रहा है क्योंकि कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में था. डिप्रेशन की वजह से ही राहुल ने खुदकुशी की है. राहुल पुलिस लाइन में तीसरे तले पर रहता था. वह अपनी ड्यूटी के प्रति काफी संजीदा रहता था. जानकारी के अनुसार वह किसी लड़की से प्यार करता था. आखिर अचानक खुदकुशी करने के पीछे क्या कारण है यह तो जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार समेत खजांची हाट थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे.

पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इस मामले में सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने बताया कि राहुल पिछले कुछ दिनों से डिप्रेशन में था. आज उसने अपने ही बैरक में खुदकुशी कर ली. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस लाइन में सिपाही की खुदकुशी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गई है. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है.