Kosi Live Madhepura/Purnea News:
पूर्णिया: मधेपुरा के धमदाहा-भवानीपुर स्टेट हाईवे पर धमदाहा थाना क्षेत्र के लीची बागान मोड़ के पास बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने एक पिकअप ड्राइवर से ढाई लाख रुपये और मोबाइल लूट लिए।
किराना व्यवसायी का समान लाने जा रहा था ड्राइवर
यह पिकअप वैन मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मंजोरा के किराना व्यवसायी रतन पोद्दार की है। चालक ढाई लाख रुपये लेकर उनका सामान लाने गुलाबबाग मंडी जा रहा था।
ड्राइवर से पूछताछ कर रही पुलिस
धमदाहा एसडीपीओ रमेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को मिली है। इस पूरे घटना में पिकअप वैन के चालक की भूमिका भी प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस की जांच चल रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
मधेपुरा के एक किराना व्यवसायी से भी हो चुकी है लूट की ऐसी ही वारदात
बता दें कि कुछ दिन पहले मधेपुरा के ही एक किराना व्यवसायी से धमदाहा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात हुई थी। बुधवार को घटी घटना में दोनों बदमाश अपाचे बाइक पर सवार था। वैन को ओवरटेक कर हथियार का भय दिखा वारदात को अंजाम देने की बात सामने आ रही है।